योग एवं सांस्कृतिक समन्यवय एवं जैन परम्परा - Paper 2nd Semester 4th Complete Notes
i.वैज्ञानिक सत्य ii-धार्मिक विश्वास iii.पौराणिक कथाएँ iv.उपाख्यान v.साहित्य vi.अन्ध-विश्वास vii.सूत्र viii.लोकोक्तियाँ आदि।
ये सभी विचार अभौतिक संस्कृति के अंग होते हैं। आदर्श नियमों का सम्बन्ध विचार करने से नहीं, बल्कि व्यवहार करने के तौर-तरीकों से होता है। अर्थात् व्यवहार के उन नियमों या तरीकों को जिन्हें संस्कृति अपना आदर्श मानती है, आदर्श नियम कहा जाता है। प्रो. बीयरस्टीड ने सभी आदर्श नियमों को 14 भागों में बाँटा है-
1.कानून 2.अधिनियम 3.नियम 4.नियमन 5.प्रथाएँ 6.जनरीतियाँ 7. लोकाचार 8.निशेध 9.फैशन 10. संस्कार 11.कर्म-काण्ड 12.अनुश्ठान 13.परिपाटी 14.सदाचार।
सांस्कृतिक विकास एक ऐतिहासिक प्रक्रिया है।
हमारे
पूर्वजों ने बहुत सी बातें
अपने
पुरखों से सीखी है। समय के साथ
उन्होंने अपने
अनुभवों से उसमें और वृद्धि की।
जो अनावश्यक था, उसको
उन्होंने छोड़
दिया।
हमने
भी अपने पूर्वजों से बहुत
कुछ
सीखा।
जैसे-जैसे समय बीतता है, हम उनमें नए विचार,
नई भावनाएँ जोड़ते चले जाते हैं और इसी
प्रकार जो हम उपयोगी नहीं समझते उसे छोड़ते जाते हैं। इस प्रकार संस्कृति एक पीढी से दूसरी
पीढी
तक हस्तान्तरिक होती जाती है। जो संस्कृति हम अपने पूर्वजों से प्राप्त करते
हैं
उसे
सांस्कृतिक विरासत कहते हैं। यह विरासत कई स्तरों पर विद्यमान होती
है।
मानवता ने सम्पूर्ण रूप में जिस संस्कृति को विरासत के रूप में अपनाया उसे 'मानवता की विरासत' कहते
हैं।
एक राष्ट्र भी संस्कृति को विरासत के रूप
में
प्राप्त करता
है जिसे 'राष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत' कहते हैं। सांस्कृतिक विरासत में वे सभी
पक्ष
या मूल्य सम्मिलित हैं जो मनुष्यों को पीढ़ी दर पीढ़ी
अपने
पूर्वजों से प्राप्त हुए हैं। वे मूल्य
पूजे
जाते
हैं,
संरक्षित किए
जाते
हैं
और अटूट निरन्तरता से सुरक्षित रखे
जाते
हैं
और आने वाली पीढ़ियाँ इस पर गर्व करती हैं।
विरासत के संप्रत्यय को स्पष्ट करने के लिए कुछ उदाहरण सहायक सिद्ध होंगे। ताजमहल, स्वामी नारायण मंदिर (गांधी नगर और दिल्ली), आगरे का लाल किला, दिल्ली की कुतुब मीनार, मैसूर महल, दिलवाड़े का जैन मंदिर (राजस्थान), निजामुद्दीन-औलिया की दरगाह, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर। दिल्ली का शीशगंज गुरुद्वारा, सांची स्तूप, गोआ में क्रिश्चियन चर्च, इंडिया गेट आदि हमारी विरासत के महत्त्वपूर्ण स्थान हैं और ये किसी भी प्रकार संरक्षित किये जाने चाहिए।
वास्तु संबंधित इन रचनाओं, इमारतों, शिल्पकृतियों के अलावा बौद्धिक उपलब्धियाँ, दर्शन, ज्ञान के ग्रन्थ, वैज्ञानिक आविष्कार और खोज भी विरासत का हिस्सा हैं। भारतीय संदर्भ में गणित, खगोल विद्या और ज्योतिष के क्षेत्र में बौधायन, आर्यभट्ट और भास्कराचार्य का योगदान, भौतिकशास्त्र के क्षेत्र में कणाद और वराहमिहिर का, रसायनशास्त्र के क्षेत्र में नागार्जुन, औषधि के क्षेत्र में सुश्रुत और चरक, योग के क्षेत्र में पतंजलि हमारी भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रगाढ़ खजाने हैं। संस्कृति परिवर्तनशील है लेकिन हमारी विरासत परिवर्तनील नहीं है।
प्रागैतिहासिक युग का संक्षिप्त सर्वेक्षण-:
मानव सभ्यता के इतिहास का वह काल-खण्ड जिसके सम्बन्ध में हमारा ज्ञान मूलतया पुरातात्विक साक्ष्यों पर आधारित है, प्रागैतिहासिक काल कहलाता है। प्रागैतिहासिक शब्द ऐसे काल को ध्वनित करता है जिसका आविर्भाव मानव रूप प्राणियों के आगमन के साथ एवं ऐतिहासिक काल के आगमन के पूर्व हुआ था। इस काल में मनुष्य लेखन-कला से सर्वथा अपरिचित था। इसलिए इतिहासकारों ने इसे प्राक् साक्षर काल भी कहा है। ऐतिहासिक काल से आशय मानव इतिहास के उस काल से है जिसके अध्ययन के लिए हमें उस युग के निश्चित साक्ष्य सुलभ है। प्रागैतिहासिक एवं ऐतिहासिक कालों में कालगत समता नहीं है। मानव इतिहास का 90% भाग प्रागैतिहासिक काल के अन्तर्गत आता है, शेष 10% ऐतिहासिक काल के अन्तर्गत।
प्रागैतिहासिक (Prehistory) इतिहास के उस काल को कहा जाता है जब मानव तो अस्तित्व में थे लेकिन जब लिखाई का आविष्कार न होने से उस काल का कोई लिखित वर्णन नहीं है।[1] इस काल में मानव-इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाएँ हुई जिनमें हिमयुग, मानवों का अफ़्रीका से निकलकर अन्य स्थानों में विस्तार, आग पर स्वामित्व पाना, कृषि का आविष्कार, कुत्तों व अन्य जानवरों का पालतू बनना इत्यादि शामिल हैं। ऐसी चीज़ों के केवल चिह्न ही मिलते हैं, जैसे कि पत्थरों के प्राचीन औज़ार, पुराने मानव पड़ावों का अवशेष और गुफाओं की कला। पहिये का आविष्कार भी इस काल में हो चुका था जो प्रथम वैज्ञानिक आविष्कार था
इतिहासकार प्रागैतिहास को कई श्रेणियों में बांटते हैं। एक ऐसी विभाजन प्रणाली में तीन युग बताए जाते हैं:
यहाँ हम इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए प्रागैतिहासिक काल की मानव सभ्यता को तीन महत्त्वपूर्ण भागों में बाँट सकते हैं-
इकाई
संस्कृति की परिभाषा देते हुए उसके विकास/उद्भव/निर्माण, संस्कृति का निर्माण, प्रागैतिहासिक युग का संक्षिप्त सर्वेक्षण कीजिये
वैदिक युग का सामान्य सर्वेक्षण
आर्य सभ्यता का सामान्य परिचय
औपनिषदिक चिंतन
के लिए कक्षा की नोट्स का अध्ययन करें
महाभारत, भगवतगीता, रामायण का सांस्कृतिक महत्व
धर्म एवं संस्कृति
संस्कृतिकरण और व्यक्तित्व का विकास
संस्कृति , मानवता और योग का परस्पर सम्बन्ध
संस्कृति समन्वय में योग की भूमिका
इकाई
महात्मा बुद्ध के सिद्धांत
योग में यम
बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग
भिक्षु के नियम
भारतीय संस्कृति को बौद्ध धर्म की देन
जैन योग परम्परा, परिभाषा, योग का साध्य
बंध मोक्ष प्रणाली के सात अंग
कर्म सिद्धांत,चित्त वृत्ति निरोध के साधन
ग्रहस्थो के लिए निर्धारित योगांग - रत्नत्रय, अणुव्रत, गुणव्रत ,शिक्षाव्रत, षडावय, युक्ताहारविहार
आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा,ध्यान
मुनियो के लिए निर्धारित योगांग - रत्नत्रय, महाव्रत, समिति,गुप्ति, धर्म, अनुप्रेक्षा, परीषहजय
योग एवं सांस्कृतिक समन्यवय एवं जैन परम्परा
इकाई 1
Q.1. संस्कृति की परिभाषा
देते हुए उसके विकास/उद्भव/निर्माण, संस्कृति का निर्माण, प्रागैतिहासिक युग का संक्षिप्त
सर्वेक्षण कीजिये
Answer-: संस्कृति की परिभाषा- “संस्कृति” का अर्थ समाजशास्त्रीय अवधारणा के रूप में “सीखा हुआ व्यवहार” होता है। अर्थात् कोई भी व्यक्ति बचपन से अब तक जो कुछ भी सीखता है, उदाहरण के तौरे पर खाने का तरीका, बात करने का तरीका, भाषा का ज्ञान, लिखना-पढना तथा अन्य योग्यताएँ, यह संस्कृति है।
रसिद्ध मानवशास्त्री
एडवर्ड
बनार्ट
टायलर
(1832-1917) के द्वारा सन्
1871 में
प्रकाशित पुस्तक Primitive Culture
में संस्कृति के संबंध में सर्वप्रथम उल्लेख किया गया है। टायलर मुख्य रूप से संस्कृति की अपनी परिभाषा के लिए जाने जाते हैं, इनके अनुसार, “संस्कृति वह जटिल समग्रता है जिसमें ज्ञान, विश्वास, कला आचार, कानून, प्रथा और अन्य सभी क्षमताओं तथा आदतो का समावेश होता है जिन्हें मनुष्य समाज के नाते प्राप्त कराता है।”
टायलर ने संस्कृति का प्रयोग व्यापक अर्थ में किया है। इनके अनुसार सामाजिक प्राणी होने के नाते व्यक्ति अपने पास जो कुछ भी रखता है तथा सीखता है वह सब संस्कृति है। इस परिभाषा में सिर्फ अभौतिक तत्वों को ही सम्मिलित किया गया है।
राबर्ट बीरस्टीड (The Social Order) द्वारा संस्कृति की दी गयी परिभाषा है कि-: “संस्कृति वह संपूर्ण जटिलता है, जिसमें वे सभी वस्तुएँ सम्मिलित हैं, जिन पर हम विचार करते हैं, कार्य करते हैं और समाज के सदस्य होने के नाते अपने पास रखते हैं।”
भारतीय संस्कृति संसार की सबसे पुरानी संस्कृति है।
मानवों के विकास में भारतीय भूमि का स्थान कहाँ है, यह तो अभी विवादास्पद है, पर सभी
जीवंत प्राचीन सभ्यताओँ में भारतीय संस्कृति निश्चित तौर पर सबसे पुरानी है। हमारी
सभ्यता ने समय के उतार-चढ़ावों को देखते हुए भी लम्बे समय से अपनी उपस्थिति बनाए रखी
है।
भारतीय संस्कृति को प्रायः तीन दृष्टियों से देखा जाता है। एक है परम्परावादियों की दृष्टि, और दूसरी है इसके प्रतिवाद रूप आधुनिकतावादियों की दृष्टि जो सारी प्राचीन परम्परा को अन्धविश्वास मानती है। व्यक्ति, समाज और देश के लिए दोनों ही अहितकर सिद्ध हुई हैं। इन से भिन्न एक और दृष्टि है- इतिहासमूलक समन्वयात्मक दृष्टि, जो प्राचीनकाल से ही हमारे देश में विद्यमान है। इसी दृष्टि के सहारे साम्प्रादायिक विरोध और विषमताओं के स्थान पर एकसूत्रता लाकर नये भारत के निर्माण का एक दृढ़ आधार बनाया जा सकता है।
यह
समन्वय का कार्य आज
ही नहीं आरम्भ हुआ है, वरन् प्राचीनकाल से ही होता
आया है। विद्वान लेखक ने दिखाया है
कि परम्परागत हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध नाम
‘निगमागम धर्म’ का अर्थ स्पष्टतः
यही है कि इसका
आधार केवल निगम न होकर ‘आगम’
भी है और वह
आगम-निगम धर्मों का समन्वित रूप
है। लेखक की दृष्टि में
निगम का अभिप्राय वैदिक
परम्परा से है और आगम का अभिप्राय प्राचीनतर प्रागवैदिक काल से आयी हुई वैदिकेतर धार्मिक या सांस्कृतिक परम्परा से है। एक ओर देव और दूसरी ओर असुर, दास और दस्यु जिन्हें ‘अयज्ञाः’ तथा ‘अनिन्द्राः’ अर्थात यज्ञ-प्रथा और इन्द्र को न मानने वाले कहा गया है, और एक ओर ऋग्वेदीय रुद्र तथा अनेक वैदिक देवता और दूसरी ओर पौराणिक शिव तथा अन्य प्रचलित उपास्यदेव और कर्मकाण्ड, एक ओर कर्म और अमृतत्व तथा दूसरी ओर संन्यास और मोक्ष की भावना, एक ओर ऋषि-सम्प्रदाय और दूसरी ओर मुनि-सम्प्रदाय, एक ओर हिंसामूलक मांसाहार तथा असहिष्णुता और दूसरी ओर अहिंसा तथा तन्मूलक निरामिषता और विचार-सहिष्णुता अथवा अनेकान्तवाद, एक ओर वर्ण तथा दूसरी ओर जाति,एक ओर पुरुषविध देवता और दूसरी ओर स्त्रीविध देवता, एक ओर कृषि मूलक ग्राम-व्यवस्था और दूसरी ओर शिल्पमूलक नगर-व्यवस्था इत्यादि द्वन्द्व प्राचीन काल की दो संस्कार-धाराओं की ओर संकेत करते हैं। पुराण, रामायण, महाभारत आदि में यक्ष, राक्षस, विद्याधर, गन्धर्व, किन्नर, नाग आदि अनेक प्राग्-ऐतिहासिक जातियों का उल्लेख मिलता है। निगमागम धर्म का आधार केवल श्रुति न होकर श्रुति-स्मरण-पुराण हैं। पुराण शब्द ही अत्यन्त प्राचीन संस्कृति की ओर संकेत करता है।
अतएव भारतीय संस्कृति के वैज्ञानिक अनुसन्धान के लिए वैदिक तथा वैदिकेतर साहित्य के तुलनात्मक अध्ययन तथा लोक-साहित्य, लोकव्यवहार और लोकश्रुति तथा ऐतिहासिक और प्रागैतिहासिक पुरातत्व-विज्ञान, भाषा-विज्ञान, मानव-जातिविज्ञान, पुराण-विज्ञान आदि अनेक नवीन विज्ञानों के अनुशीलन की आवश्यकता है। यह कार्य डॉ. मंगलदेव शास्त्री जैसे प्राच्य तथा पाश्चात्य विद्या के अधिकारी विद्वानों द्वारा ही हो सकता है। विद्वान लेखक ने अपने अध्ययन को मौलिक आधारों पर ही प्रस्तुत किया है। उसमें उतनी ही और वे ही बातें प्रस्तुत की गयी हैं जो वेद आदि प्रमाणों से प्रत्यक्ष रूप से निष्पन्न होती हैं। किसी बात का कल्पना के आधार पर अप्रमाणित विस्तार नही किया गया है। इस मौलिक अध्ययन का एक आवश्यक परिणाम यह भी हुआ है कि आजकल प्रचलित अनेक वैज्ञानिक शब्दों के लिए सुन्दर पर्याय प्राप्त हुए हैं।
संस्कृति के प्रकार
संस्कृति के प्रकार
1. भौतिक संस्कृति
2. अभौतिक संस्कृति
भौतिक संस्कृति –
भौतिक संस्कृति के अन्र्तगत उन सभी भौतिक एवं मूर्त वस्तुओं का समावेश होता है जिनका निर्माण मनुष्य के लिए किया है, तथा जिन्हें हम देख एवं छू सकते हैं। भौतिक संस्कृति की संख्या आदिम समाज की तुलना में आधुनिक समाज में अधिक होती है, प्रो.बीयरस्टीड ने भौतिक संस्कृति के समस्त तत्वों को मुख्य 13 वर्गों में विभाजित करके इसे और स्पष्ट करने का प्रयास किया है- i.मशीनें ii.उपकरण iii.बर्तन iv.इमारतें v.सड़कें vi. पुल vii.शिल्प वस्तुऐं viii.कलात्मक वस्तुऐं ix.वस्त्र x.वाहन xi.फर्नीचर xii.खाद्य पदार्थ xiii.औशधियां आदि।भौतिक संस्कृति की विशेषताएँ
- भौतिक संस्कृति मूर्त होती है।
- इसमें निरन्तर वृद्धि होती रहती है।
- भौतिक संस्कृति मापी जा सकती है।
- भौतिक संस्कृति में परिवर्तन शीघ्र होता है।
- इसकी उपयोगिता एवं लाभ का मूल्यांकन किया जा सकता है।
- भौतिक संस्कृति में बिना परिवर्तन किये इसे ग्रहण नहीं किया जा सकता है।
अभौतिक संस्कृति –
अभौतिक संस्कृति के अन्तर्गत उन सभी अभौतिक एवं अमूर्त वस्तुओं का समावेश होता है, जिनके कोई माप-तौल, आकार एवं रंग आदि नहीं होते। अभौतिक संस्कृति समाजीकरण एवं सीखने की प्रक्रिया द्वारा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तान्तरित होती रहती है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि अभौतिक संस्कृति का तात्पर्य संस्कृति के उस पक्ष में होता है, जिसका कोई मूर्त रूप नहीं होता, बल्कि विचारों एवं विश्वासों कि माध्यम से मानव व्यवहार को नियन्त्रित, नियमित एवं प्रभावी करता है। प्रोñ बीयरस्टीड ने अभौतिक संस्कृति के अन्तर्गत विचारों और आदर्श नियमों को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया और कहा कि विचार अभौतिक संस्कृति के प्रमुख अंग है। विचारों की कोई निश्चित संख्या हो सकती है, फिर भी प्रोñ बीयरस्टीड ने विचारों के कुछ समूह प्रस्तुत किये हैं-i.वैज्ञानिक सत्य ii-धार्मिक विश्वास iii.पौराणिक कथाएँ iv.उपाख्यान v.साहित्य vi.अन्ध-विश्वास vii.सूत्र viii.लोकोक्तियाँ आदि।
ये सभी विचार अभौतिक संस्कृति के अंग होते हैं। आदर्श नियमों का सम्बन्ध विचार करने से नहीं, बल्कि व्यवहार करने के तौर-तरीकों से होता है। अर्थात् व्यवहार के उन नियमों या तरीकों को जिन्हें संस्कृति अपना आदर्श मानती है, आदर्श नियम कहा जाता है। प्रो. बीयरस्टीड ने सभी आदर्श नियमों को 14 भागों में बाँटा है-
1.कानून 2.अधिनियम 3.नियम 4.नियमन 5.प्रथाएँ 6.जनरीतियाँ 7. लोकाचार 8.निशेध 9.फैशन 10. संस्कार 11.कर्म-काण्ड 12.अनुश्ठान 13.परिपाटी 14.सदाचार।
अभौतिक संस्कृति की विशेषताएँ
- अभौतिक संस्कृति अमूर्त होती है।
- इसकी माप करना कठिन है।
- अभौतिक संस्कृति जटिल होती है।
- इसकी उपयोगिता एवं लाभ का मूल्यांकन करना कठिन कार्य है।
- अभौतिक संस्कृति में परिवर्तन बहुत ही धीमी गति से होता है।
- अभौतिक संस्कृति को जब एक स्थान से दूसरे स्थान में ग्रहण किया जाता है, तब उसके रूप में थोड़ा-न-थोड़ा परिवर्तन अवश्य होता है।
- अभौतिक संस्कृति मनुष्य के आध्यात्मिक एवं आन्तरिक जीवन से सम्बन्धित होती है।
संस्कृति की प्रकृति या विशेषताएँ
1.
संस्कृति सीखा हुआ व्यवहार है
2.
संस्कृति सामाजिक होती है
3.
संस्कृति हस्तान्तरित होती है
4.
संस्कृति मनुष्य द्वारा निर्मित है
5.
संस्कृति मानव आवश्यकताओं की पूर्ति करती है
6.
प्रत्येक समाज की अपनी विशिष्ट संस्कृति होती है
7.
संस्कृति में अनुकूलन का गुण होता है
8.
संस्कृति में संतुलन तथा संगठन होता है
9.
संस्कृति समूह का आदर्श होती है
विरासत के संप्रत्यय को स्पष्ट करने के लिए कुछ उदाहरण सहायक सिद्ध होंगे। ताजमहल, स्वामी नारायण मंदिर (गांधी नगर और दिल्ली), आगरे का लाल किला, दिल्ली की कुतुब मीनार, मैसूर महल, दिलवाड़े का जैन मंदिर (राजस्थान), निजामुद्दीन-औलिया की दरगाह, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर। दिल्ली का शीशगंज गुरुद्वारा, सांची स्तूप, गोआ में क्रिश्चियन चर्च, इंडिया गेट आदि हमारी विरासत के महत्त्वपूर्ण स्थान हैं और ये किसी भी प्रकार संरक्षित किये जाने चाहिए।
वास्तु संबंधित इन रचनाओं, इमारतों, शिल्पकृतियों के अलावा बौद्धिक उपलब्धियाँ, दर्शन, ज्ञान के ग्रन्थ, वैज्ञानिक आविष्कार और खोज भी विरासत का हिस्सा हैं। भारतीय संदर्भ में गणित, खगोल विद्या और ज्योतिष के क्षेत्र में बौधायन, आर्यभट्ट और भास्कराचार्य का योगदान, भौतिकशास्त्र के क्षेत्र में कणाद और वराहमिहिर का, रसायनशास्त्र के क्षेत्र में नागार्जुन, औषधि के क्षेत्र में सुश्रुत और चरक, योग के क्षेत्र में पतंजलि हमारी भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रगाढ़ खजाने हैं। संस्कृति परिवर्तनशील है लेकिन हमारी विरासत परिवर्तनील नहीं है।
प्रागैतिहासिक युग का संक्षिप्त सर्वेक्षण-:
मानव सभ्यता के इतिहास का वह काल-खण्ड जिसके सम्बन्ध में हमारा ज्ञान मूलतया पुरातात्विक साक्ष्यों पर आधारित है, प्रागैतिहासिक काल कहलाता है। प्रागैतिहासिक शब्द ऐसे काल को ध्वनित करता है जिसका आविर्भाव मानव रूप प्राणियों के आगमन के साथ एवं ऐतिहासिक काल के आगमन के पूर्व हुआ था। इस काल में मनुष्य लेखन-कला से सर्वथा अपरिचित था। इसलिए इतिहासकारों ने इसे प्राक् साक्षर काल भी कहा है। ऐतिहासिक काल से आशय मानव इतिहास के उस काल से है जिसके अध्ययन के लिए हमें उस युग के निश्चित साक्ष्य सुलभ है। प्रागैतिहासिक एवं ऐतिहासिक कालों में कालगत समता नहीं है। मानव इतिहास का 90% भाग प्रागैतिहासिक काल के अन्तर्गत आता है, शेष 10% ऐतिहासिक काल के अन्तर्गत।
प्रागैतिहासिक (Prehistory) इतिहास के उस काल को कहा जाता है जब मानव तो अस्तित्व में थे लेकिन जब लिखाई का आविष्कार न होने से उस काल का कोई लिखित वर्णन नहीं है।[1] इस काल में मानव-इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाएँ हुई जिनमें हिमयुग, मानवों का अफ़्रीका से निकलकर अन्य स्थानों में विस्तार, आग पर स्वामित्व पाना, कृषि का आविष्कार, कुत्तों व अन्य जानवरों का पालतू बनना इत्यादि शामिल हैं। ऐसी चीज़ों के केवल चिह्न ही मिलते हैं, जैसे कि पत्थरों के प्राचीन औज़ार, पुराने मानव पड़ावों का अवशेष और गुफाओं की कला। पहिये का आविष्कार भी इस काल में हो चुका था जो प्रथम वैज्ञानिक आविष्कार था
इतिहासकार प्रागैतिहास को कई श्रेणियों में बांटते हैं। एक ऐसी विभाजन प्रणाली में तीन युग बताए जाते हैं:
- पाषाण युग - जब औज़ार व हथियार केवल पत्थर के ही बनते थे।
- कांस्य युग - जब औज़ार व हथियार कांसे (ब्रॉन्ज़) के बनाने लगे।
- लौह युग - जब औज़ारो व हथियारों में लोहे का इस्तेमाल शुरू हो गया।
यहाँ हम इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए प्रागैतिहासिक काल की मानव सभ्यता को तीन महत्त्वपूर्ण भागों में बाँट सकते हैं-
1. प्रागैतिहासिक
काल– (मानव इतिहास
के
प्रारम्भ से
लगभग
3000 ई.पू. तक का
काल)
इतिहास
का
वह
भाग
जिसके
अध्ययन
हेतु
केवल
पुरातात्विक समग्रियां पलब्ध
हैं,
प्रागैतिहासिक काल
कहलाता
है।
2. आद्य ऐतिहासिक
काल- (3000 ई.पू. से
600 ई.पू. तक) सिंधु
एवं
वैदिक
सभ्यता
इस
काल
से
संबंधित है।
इसके
अध्ययन
हेतु
पुरातात्विक एवं
साहित्यिक दोनों
प्रकार
के
साक्ष्य उपलब्ध
हैं,
परंतु
पुरातात्विक साक्ष्यों का
ही
उपयोग
हो
पाता
है।
वैदिक
साहित्य इसका
अपवाद
है।
3. ऐतिहासिक
काल- (600 ई.पू.
के
पश्चात् का
काल)
इस
काल
के
अध्ययन
हेतु
पुरातात्विक, साहित्यिक तथा
विदेशियों के
वर्णन,
तीनों
प्रकार
के
साक्ष्य उपलब्ध
हैं।
प्रागैतिहासिक काल-यह तीन भागों
में
विभक्त
किया
जा
सकता
है-
- पुरापाषाण काल- 5 लाख ई.पू. से 10 हजार ई.पू. तक।
- मध्यपाषाण काल- 10 हजार से 6 हजार ई.पू. तक।
- नवपाषाण काल- 6 हजार ई.पू. के पश्चात्।

0 Comments